प्रधानमंत्री को भी बिना जांच के लोगों का घर तोड़ने का अधिकार नहीं : राजस्थान सीएम

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। मध्य प्रदेश में रामनवमी के दिन जुलूस पर पथराव की घटना सामने आने के बाद, आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने के राज्य प्रशासन के कदम पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आपत्ति जताई है। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री को भी बिना जांच के किसी का घर गिराने का कोई अधिकार नहीं। मुख्यमंत्री ने उन लोगों की हालत पर दुख जताते हुए कहा कि वे गरीब लोग हैं और अपना घर टूटता हुआ देखकर परेशान हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर जुलूस पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन द्वारा उनका घर तोड़ दिया गया। जिसके बाद से तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

इस मामले में अभी तक 33 एफआईआर दर्ज करने के बाद 121 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बता दें अभी तक प्रशासन ने 16 घरों और 34 दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। 

इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को भी बिना जांच के किसी व्यक्ति का घर गिराने का अधिकार नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *