पाकिस्तान| कल पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हुआ और इमरान खान का खेल खत्म होने के बाद विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को पाक का 23 वां प्रधानमंत्री बनाया गया। बता दें शहबाज का नाम प्रधानमंत्री के लिए संयुक्त विपक्ष की ओर से दिया गया था। इनको प्रधानमंत्री पद की शपथ कल रात सीनेट के चेयरमैन सादिक सनजरानी ने दिलाई। लेकिन खबर यह थी कि शाहबाज को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी आरिफ अल्वी की थी। हालाकि खराब स्वास्थ्य के चलते यह नहीं आ पाए जिसके बाद सादिक ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
बताते चले आरिफ अल्वी इमरान खान की पार्टी के सदस्य रहे हैं। वही यदि हम शाहबाज शरीफ की बात करें तो यह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई है। इनके प्रधानमंत्री बनने से एक तरह से नवाज शरीफ के घर मे पुनः सत्ता वापसी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें जिस समय पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सदन में पहुंच कर शपथ ग्रहण की उस समय सदन में इमरान खान और पीटीआई के सदस्य मौजूद नहीं थे। बता दे इमरान खान को उनके पद से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटाया गया है यह पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री थे।
