Terror Attack In America : अमेरिका में भीड़ पर आतंकी हमला

0
9

अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर आतंकी हमले की चपेट में आ गया है. इस हमले को अमेरिकी समय अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया था. ये वो वक्त था जब मेट्रो में कई लोग यात्रा करते हैं और स्टेशन पर भी भारी भीड़ रहती है. इस हमले में कितने आरोपी शामिल हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

शुरुआती जांच के बाद ये भी कहा जा रहा है कि हमलावर ने पहले मेट्रो में धुंआ किया था और फिर फायरिंग शुरू की. ऐसे में किसी भी यात्री को भागने का मौका नहीं मिला और भगदड़ मच गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पुलिस को घटनास्थल पर अभी तक कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है.

अज्ञात आतंकियों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें कई लोगों की जान चली गई. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद स्टेशन पर धुंआ भी था. अभी के लिए पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है. पूरी घटना की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है. 5 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे.