शरद पवार ने कश्मीर फाइल्स को लेकर सत्ताधारियों पर कसा शिकंजा

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। शरद पवार ने अमरावती में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी को लेकर भाजपा सरकार पर शिकंजा कसा है। उन्होंने फ़िल्म को लेकर कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था।

आगे उन्होंने कहा कि जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक लोग उन पर हमला करता है। आज के समय मे भी असुरक्षा पैदा करने के लिए एक सुनियोजित साजिश हो रही है।

इसके बाद NCP प्रमुख ने कहा कि, देश में सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी कश्मीरी पंड़ितों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। 

आज भी हिंदुओं और मुस्लिमों में एक दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है, यह बड़ी ही गंभीर बात है। जो लोग सामाजिक हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *