अब क्या 50 रु में मिलेगा एक नींबू? क्यों कीमत छू रही आसमान

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ता तापमान लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रहा है। इसी कड़ी में अगर आप गौर करें तो आपको गर्मी में इस्तेमाल होने वाले नींबू की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गर्मी में नींबू की खपत ज्यादा होती है, ऐसे में इसकी कीमत का बढ़ना लाजमी है। लेकिन बीते 25-30 वर्षों में पहली बार नींबू की कीमत इतनी ऊपर गई है। जहां एक ओर अच्छा दाम मिलने के कारण किसान खुश हैं वहीं दूसरी ओर नींबू लोगों के लिए सोना खरीदने के बराबर हो गया है।

नींबू की बढ़ती किमतों पर मीडिया संस्थान BBC hindi ने लोगो से बातचीत की साथ ही इसके कारण से भी पर्दा उठाने की कोशिश की। रिपोर्ट में बताया गया कि आम तौर पर इस सीजन में नींबू की कीमत अधिकतम 100 रु होती थी। लेकिन इस साल इसकी कीमत 250 से लेकर 350 तक पहुँच चुकी है।

किसानों से बातचीत में उन्होंने इसका कारण बताया, एक किसान ने बताया कि इसका मुख्य कारण बेमौसम बारिश हैं। जिसके कारण नींबू की आपूर्ति को पूरा करने के लिए नींबू को एक्सपोर्ट करना पड़ रहा है। और पूरे 45 सालों बाद कीमत में इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि नींबू की कीमत आने वाले दिनों में भी राहत नहीं देंगे। अभी इसमें बड़े उछाल की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *