मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने अपने चार वाहनों के वीआइपी नम्बर वापस लेने की घोषणा की

admin
By admin
1 Min Read

हरियाणा| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को अपने काफिले के चार वाहनों के वीआईपी नम्बर वापस लेने की घोषणा की । जिसके बाद उन वाहनों के नम्बर का उपयोग आमजनमानस कर सकेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम हरियाणा में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान हरियाणा मोटर वाहन नियम-1993 में संशोधन पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, आज से सभी वीवीआइपी पंजीकरण वाहन जनता के लिए उपलब्ध होंगे और यह ऐसे नंबर ई-नीलामी के जरिए आवंटित किए जाएंगे।राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद लोग इन नम्बरों को खरीदने की खूब इच्छा जाहिर कर रहे हैं। वर्तमान में राज्य सरकार के 179 वाहनों को आवंटित वीआईपी नंबर को खरीद सकेंगे.”बयान के अनुसार, इस ई-नीलामी के जरिये 18 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *