अमेरिका ने इस बार खुलकर किया रूस और भारत के संबंधों का विरोध

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। मंगलवार को यूएस के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत आगे चलकर रूसी सैन्य उपकरणों पर अपनी निर्भरता के मामले में कटौती करेगा।

इस कड़ी में रक्षा सचिव ने वार्षिक रक्षा बजट पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान भारत रूस संबंध को लेकर बयान दिया। ऑस्टिन ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनके यानी भारत के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है।” 

ऑस्टिन ने आगे कहा कि, हमारी मांग यह है कि भारत उन इक्विपमेंट्स के प्रकारों को कम करें जिनमें वह(भारत) निवेश कर रहा हैं और उन इक्विपमेंट्स को खरीदें जो अधिक अनुकूल हों।” 

ऑस्टिन का यह बयान विल्सन द्वारा की गई भारत की टिप्पणी पर आया। उन्होंने कहा, “भयानक रूप से, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और हमारा कीमती सहयोगी भारत। अमेरिकी और संबद्ध विकल्पों पर रूसी हथियार प्रणालियों को चुनकर क्रेमलिन के साथ खुद को जोड़ने का विकल्प चुन रहा है।” 

इसी टिप्पणी के उत्तर में ऑस्टिन ने अपना बयान दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *