द कश्मीर फाइल्स को लेकर हुआ विवाद, आप और भाजपा नेताओं में हुई हाँथपाई

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली| फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स इस समय काफी सुर्खियों में है। वही दिल्ली की विधानसभा में जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर विवादित बयान दिया है तब से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आमने सामने की जंग छिड़ी हुई है।

अब इसी कड़ी में आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम सदन की अंतिम बैठक में आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं के बीच जमकर हाँथपाई हुई। बता दें दिल्ली विधानसभा में भाजपा के पार्षद निंदा प्रस्ताव लेकर आए थे यह प्रस्ताव भाजपा पार्षद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बयान पर लाए थे। उनका आरोप था कि दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का मजाक बनाया है। जो बेहद शर्मनाक हरकत है। 
उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को अपने बयान के संदर्भ में माफी मांगनी चाहिए। ज्यो ही पार्षद ने निदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पार्षद के पास पहुँच गए और दोनो के बीच हाँथपाई शुरू हो गई। जानकारी के लिए बता दें दिल्ली की विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यदि इतना ही शौक है द कश्मीर फाइल्स दिखाने का तो उसे यू ट्यूब पर डाल दो। यह बात दिल्ली में टैक्स फ्री करने के संदर्भ में अरविंद केजरीवाल ने कही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *