राजनीतिक मतभेदों के कारण हिंसा अधिकारों का उलंघन : पीएम मोदी

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि राजनीति मतभेदों के कारण हिंसा और डराना-धमकाना अधिकारों का उल्लंघन करना है। एक ओर जहां राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। पर अगर राजनीतिक मतभेदों के कारण किसी को रोकने के लिए हिंसा और धमकी का इस्तेमाल किया जाए तो यह अधिकारों का उल्लंघन है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोलकाता में मतुआ समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मतुआ समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री हरिचंद ठाकुर की 211वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल के ठाकुरबाड़ी के श्रीधाम ठाकुरनगर में आयोजित ‘मतुआ धर्म महा मेला 2022’ से वर्चुअल रूप से जुड़े थे। पीएम मोदी का यह बड़ा बयान पश्चिम बंगाल विधानसभा से बीजेपी के पांच विधायकों के निलंबन के ठीक एक दिन बाद आया है।

बता दें कि सोमवार को बंगाल विधानसभा में टीएमसी और बीजेपी विधायकों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा के पांच विधायकों को मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *