मनोरंजन| मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangna Ranaut) का शो लॉक अप इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इस शो को वैसे तो खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में हर हफ्ते दर्शको को कुछ नया देंखने को मिलता है। अगर हम पिछले हफ्ते के शो की बात करे तो प्रसारित हुए एपिसोड में कंगना साइशा शिंदे पर इस तरह भड़क गईं कि उन्हें बाहर का रास्ता ही दिखा दिया।
बता दें इस शो में शनिवार और रविवार को जजमेंट डे होता है। इस दिन शो में कंगना रनौत ( Kangna Ranaut) नजर आती है और कैदियों से न सिर्फ बातचीत करती है बल्कि उन्हें सबक भी सिखाती है। कंगना की इस जेल को अत्याचारी जेल के नाम से भी जाना जाता है।
[object Promise]
वही यदि हम बात कंगना की करे तो उनकी लोकप्रियता अलग ही लेवल की है हर कोई उनकी बातों को ध्यान देता है और उनके कहे वाक्य जल्द ही सुर्खियों में होते हैं। वही अगर इस शो की बात करे तो इसने महज 19 दिन में दर्शकों के बीच अपनी शानदार धमक बना ली है और अब तक इसके 100 मिलियन व्यू हो चुके हैं।
वही इस शो की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं जिसको लेकर कंगना रनौत भड़क गई है उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया और कहा है कि पिछले हफ्ते लॉकअप को तीस मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले लेकिन माफिया मीडिया इसे 4.5 मिलियन दिखा रहा है। यह कितना गलत है।
