उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर इस राज्य में लगाया गया सदन को नपुंसक बनाने का आरोप

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। दिल्ली की विधानसभा में आप और भाजपा के बीच अनबन जारी है। इसी हंगामे के बीच स्पीकर रामनिवास गोयल ने BJP विधायक ओपी शर्मा और विजेंद्र गुप्ता को मार्शल के जरिए बाहर कर दिया। 

बात दें कि जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार ने सदन में दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। जिसके बाद स्पीकर ने टिप्पणी करते हुए उपराज्यपाल और केंद्र पर दिल्ली विधानसभा को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने अपने इलाके में एक बच्चे की चाकू मारकर की गई हत्या का जिक्र करते हुए स्पीकर के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल किया कि इस मामले में क्या अब तक कार्रवाई हुई है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि राकेश अस्थाना की पुलिस कमिश्नर के रूप में ज्वाइनिंग के बाद से दिल्ली में क्राइम की घटनाएं और भी बढ़ गईं हैं। पुलिस इलाकों में पेट्रोलिंग ही नहीं करती। 

स्पीकर ने कहा, “प्रवीण कुमार ने जो विषय उठाया है, वह काफी महत्वपूर्ण मुद्दा है।  एलजी का 2018 का जो आदेश है, उसके अनुसार ऐसे विषय पर सदन को जवाब नहीं मिलते हैं। इस आदेश ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *