पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो में बड़ी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी में बड़े बदलावों की तैयारी में हैं। 

पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कई प्रदेशों में नए सचिवों की नियुक्ति कर इसके संकेत भी दे दिए हैं। संभवत पार्टी में यह फेरबदल आगमी लोकसभा चुनावों और बाकी राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई है।

कांग्रेस में कई पद लंबे वक्त से खाली है या तो उनपर बदलाव नहीं हुआ। वहीं, कई नेता एक से ज्यादा जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। साथ ही पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई में भी प्रभारियों की नियुक्ति काफी लंबे वक्त से नहीं हो पाई है। 

बता दें कि एनएसयूआई के पूर्णकालिक प्रभारी का पद पिछले दो सालों से खाली है।

पांच राज्यों में मिली हार पर चर्चा के लिए 14 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी संगठन में फेरबदल का मुद्दा जोरो से आग पकड़ता नज़र आया था। 

इसी कड़ी में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष जल्द कुछ फेरबदल कर सकती हैं। पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बड़ा बदलाव नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद में ही होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *