बीजेपी समर्थक को तृणमूल विधायक ने धमकाया, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

admin
By admin
2 Min Read

पश्चिम बंगाल| कल यानी सोमवार को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हाँथपाई हुई जिसके बाद से दोनो दलों के मध्य विवाद जारी है। बीजेपी विधायक लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि उनपर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने पहले हमला किया है। 

बीजेपी पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि तृणमूल के विधायक उनको धमकी देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह यह भी अपील कर रहे हैं कि भाजपा को वोट न दिया जाए। 
मालवीय ने वीडियो साझा करते हुए चुनाव आयोग से अपील की है कि वह वीडियो के आधार पर कार्यवाही करे और इस मामले में तृणमूल कांग्रेस विधायक चक्रवर्ती के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। इतना ही नहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की आलोचना की है और कहा है कि वह ऐसे विधायक को संरक्षण प्रदान कर रही है। 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *