आखिर इस राजनीति दल ने क्यों कहा, भाजपा का विकास विनाशकारी विकास

0
16

Delhi| भाजपा (BJP) और कांग्रेस (congress) के मध्य लगातार सवालो की झड़ी लगी हुई है। कांग्रेस आय दिन केंद्र सरकार ( Central Government) की नीतियों पर सवाल खड़े करती है और उनके विकास (development model) पर जमकर प्रहार करती है। वही अब आज कांग्रेस में भाजपा के निजीकरण (BJP privatization policy) को लेकर एक ट्वीट किया है और भाजपा के विकास को देश के लिए विनाशकारी विकास बताया है।

कांग्रेस की ओर से जारी एक ट्वीट (tweeter) में कहा गया है कि पांच साल में छः लाख करोड़ लूट लिया गया है। ट्वीट के साथ एक इमेज साझा की गई है इमेज के लिखा है कि भाजपा (BJP) का विनाशकारी विकास। इसके नीचे कांग्रेस में कुछ आंकड़े का जिक्र किया है सबसे पहले पिछले पांच साल में सरकारी बैंकों (government Bank) में 6 लाख करोड़ की लूट की बात ली गई है। उसके बाद बैंक से कर्ज लेकर वापस न करने वालो के लिए छूट के प्रावधान का जिक्र किया गया है। वही अंत मे भाजपा के नाम के साथ कहा गया है कि भाजपा का विकास मतलब सरकारी खजाने का विनाश। 

 

जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की इस हार ने उसे राजनीति में काफी पीछे लाकर खड़ा कर दिया है। वही अब कांग्रेस अपनी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के बलबूते पर राजनीति में वापसी की तैयारी कर रही है।