मैं मूर्ख, महामूर्ख और शैतान को मुंह नहीं लगाता : विवेक अग्निहोत्री का केजरीवाल पर पलटवार

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से ही इसपर आग भड़कती जा रही।। हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि मैं कश्मीरी पंडितों पर नहीं हंस रहा था बल्कि मैं भाजपा वालों पर हंस रहा था। पर अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सीएम केजरीवाल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फ़िल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इंडिया न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कहा कि “एक कहावत है कि जाकी रही भावना जैसी…, तो चोर को हर कोई चोर ही नजर आता है।” 

आगे विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि “मेरे पिता ने कहा था कि तीन लोगों को मुंह नहीं लगाना चाहिए। एक होते हैं मूर्ख, एक होते हैं महामूर्ख और एक शैतान। तो मैं हमेशा ऐसे तीन लोगों से बचने की कोशिश करता हूं।”

इसके बाद आपने बयान में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि “अगर कर्म कि थ्योरी करेक्ट है और ईश्वर इस दुनिया में हैं तो हर किसी का हिसाब किताब यही होना है। अगर इससे कश्मीरी भाई बहन आहत होते हैं। वे कहते हैं कि इतने साल तक तुम लोगों ने दुःख दिया है और अब मारना चाहते हो। वो भीख नहीं अपना हक मांग रहे हैं। कश्मीरी पंडित न्याय मांग रहे हैं, पैसा नहीं मांग रहे। जिन्होंने भ्रष्टाचार से पैसा कमाया हैं वही इस तरह की बात कर सकता हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *