आने वाली हैं सीरियल किसर इमरान हाशमी की बिग बजट फिल्म्स, सलमान, अक्षय और कैटरीना के साथ

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इमरान हाशमी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी बॉलीवुड में सीरियल किसर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग मुकाम बना रखा है। एक समय में रोमांटिक हीरो के किरदार में अगर कोई भाता था तो वो हैं इमरान।

इमरान को इतने फेसिबल अभिनेता के रूप में देखा जाता है कि उन्होंने कई छोटे-बड़े नेताओं के साथ काम किया है। वह अपने करियर में अलग-अलग किस्म के रोल निभाते नज़र आ चुके हैं कभी हीरो बनकर हीरोइन को बचाते हैं तो खभी खुद ही विलेन बनकर हीरो को धूल चखा देते हैं। आज इमरान हाशमी के बर्थडे के मौके पर आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं…

टाइगर 3 –

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की खासा बात यह है कि इसमें इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था।

सेल्फी-

सलमान खान के बाद वह अक्षय कुमार के साथ काम करने की तैयारी में जुट चुके हैं। बता दें कि वह अक्षय के साथ फिल्म सेल्फी में नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ डायना पेंटी और नुसरत भरुचा लीड रोल में नजर आएंगी। 

फादर्स डे-

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में इमरान हाशमी एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आएंगे। लीड की भूमिका निभाते हुए इस फ़िल्म में वह एक केस को सुलझाते नजर आएंगे 

सब फर्स्ट क्लास है-

सीरियस फिल्मों के साथ ही इमरान हाशमी कॉमेडी फिल्म में भी बखूबी फिट हो जाते हैं। इसी कड़ी में उनकी एक और फिल्म सब फर्स्ट क्लास है इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक आम आदमी पर आधारित है जो उसके सपनों पर आधारित होगी। इस फ़िल्म में इमरान आपको खूब हँसाने वाले हैं।

इसी कड़ी में आपको बता दें कि इमरान ने अपने ओफ्फिशल इंस्टाग्राम से आज ही रिलीज हुई उनके लेटेस्ट सांग ‘इश्क़ नहीं करते’ की कड़ी भी शेयर की हैं। 

https://www.instagram.com/tv/CbeZQqxusMy/?utm_medium=copy_link

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *