धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ने का लिया फैसला, जडेजा होंगे नए कप्तान

admin
By admin
2 Min Read

Sport’s| आईपीएल मैच का इंतजार हर किसी को है हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है। क्योंकि इस बार आईपीएल में दो नई टीम सामने आई है। लेकिन अब आईपीएल 2022 के आरम्भ होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन्स को बड़ा झटका दिया है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को छोड़ दिया है। वही अब चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी रविन्द्र जडेजा करेंगे। 

जानकारी के लिए बता दें इस बात की जानकारी चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से दी गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि रविन्द्र जडेजा अब चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालेगे ओर धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें वर्ष 2012 से रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ है। 
वही यदि हम बात धोनी की करें तो यह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए उम्दा कप्तान साबित हुए हैं। इनके नेतृत्व में रहकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार आईपीएल में फाइनल का खिताब जीता है इसके अलावा कई बार टीम फाइनल तक गई है और अपने शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल जीतने से चुकी है। बता दे दर्शक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी की कप्तानी का लोहा मानते थे लोग धोनी के नेतृत्व में टीम पर आंख मूंदकर भरोसा जताते थे अब अचानक से धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला कही न कही फैन्स के लिए बड़ा झटका सबित हुआ है लेकिन जडेजा के सामने स्वयं की धाक जमाने का यह बड़ा मौका साबित हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *