Ukrain| युक्रेन रूस के मध्य जारी विवाद को आज 27 वां दिन है। रूस लगातार आत्मघाती रुख अपनाए हुए हैं और युक्रेन को बर्बाद करने में लगा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कहा है कि रूस युक्रेन पर फतेह करने के लिए जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है।
अब इसी बीच युक्रेन का एक बड़ा बयान सामने आया है। युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि नाटो स्पष्ट रूप से युक्रेन के संदर्भ में बोले या तो वह युक्रेन को अपना ले या इस संदर्भ में खुलकर अपना पक्ष रखे। सूत्रों के मुताबिक युक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है की नाटो को अब खुलकर सामने आना चाहिए और यह कहना चाहिए कि या तो वह हमें स्वीकार कर रहा है या नहीं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो वह रूस से डरते हैं जो सत्य है।
बता दें इससे वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यह बयान दिया था कि वह नाटो पर यह दबाव नहीं डाल रहे हैं कि उन्हें नाटो में शामिल किया जाए। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि नाटो युक्रेन को स्वयं में शामिल नहीं करना चाहते हैं।
