तत्कालीन पंजाब सरकार में भगवंत मान समेत इतने मंत्रियों पर हैं आपराधिक मामले

0
10

डेस्क। देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सरकार गठन में सबसे तेज नज़र आ रही आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।  लेकिन इस बंटवारे से पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है। बता दें कि मान की कैबिनेट में शामिल 11 मंत्रियों में से सात पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस लिस्ट में खुद सीएम मान का नाम भी शामिल है।

पंजाब चुनाव को लेकर एडीआर ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पंजाब के नवनिर्वाचित मंत्रियों में से सात के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इन रिपोर्टों के अनुसार गंभीर आपराधिक मामलों में वे अपराध शामिल होते हैं, जिनमें पांच साल या उससे अधिक तक की सजा होती है। सीएम मान का नाम गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे चार मंत्रियों में शामिल है। अन्य तीन नामों में गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल और हरपाल सिंह चीमा भी शामिल हैं।