डेस्क। पॉपुलर अभिनेता कमाल आर खान अपने ट्वीट को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। कभी भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हैं, कभी भाजपा के नेताओं और प्रदेश सरकारों का मजाक उड़ाते हैं। और कई बार तो वो अपनी ही खिल्ली उड़वा लेते हैं। इस बार KRK ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र कर खुद को देशभक्त कहने वालों पर तंज कसा है।
KRK ने ट्विट कर लिखा कि “भारत के पंजाब को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी। राजीव गांधी ने प्रभाकरण को रोकने के लिए अपनी जान दे दी। लेकिन आज के भारत में ये देशद्रोही हो गए हैं और वे देशभक्त बन गए हैं जिन्होंने देश के लिए भी कोई कील नहीं लगाई। यह अशिक्षित लोगवाले देश में ही हो सकता है।”
Indira Gandhi did give her life to save India’s Punjab. Rajiv Gandhi did give his life to stop Prabhakaran. But In Today’s India, they have become Deshdrohi n those have become Deshbhakt who didn’t give a nail also for country. It can happen in a country of uneducated ppl only.
— KRK (@kamaalrkhan) March 21, 2022
