भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर पहुंचा कर्नाटक

0
11

Ukrain| युक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान 1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की गोलाबारी की चपेट में आकर मौत हो गई थी। अब आज नवीन का शव तीन सप्ताह के बाद कर्नाटक पहुँच गया है।

जब नवीन का शव कर्नाटक के बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुँचा तो नवीन के परिजनों के साथ कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) और राज्‍य सरकार के आला अधिकारी मौजूद थे। परिवार के सदस्यों ने नवीन के परिवार को श्रद्धांजलि दी। वही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने नवीन के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए। 

 

जानकारी के लिए बता दें एमबीबीएस के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले थे. खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के 21 साल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर कथित तौर पर खाना खरीदने के लिए कतार में खड़े थे, इसी दौरान रूसी गोलाबारी में उनकी मौत हो गई।