डेस्क। उत्तराखंड के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अपने नेता और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार को देहरादून में बैठक करने जा रहे हैं।
इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कार्यवाहक सीएम पुष्करसिंह धामी, रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक के बाद पार्टी आलाकमान ने यह निर्णय किया गया।
विधायक सोमवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद शाम को बैठक में नया नेता चुना जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगी। भाजपा प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीत कर सरकार बनाने जा रही है।
