डेस्क। यूपी विधानसभा चुनावों में जीते बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर भी तंज कसना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के सोईना गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय श्रीवास्तव के घर पर शनिवार के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले भारी मतों से विजयी बनाने पर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। फिर उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारा समर्थन किया है उनका स्वागत है। जिन्होंने हमारा समर्थन नहीं किया कृपा करके वह हमारे पास किसी काम के लिए ना आए। आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को वोट देने के बाद ही हमारे पास काम लेकर आए। तब उनका भी स्वागत और अभिनंदन होगा।
