पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रहण जारी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया है. भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया है कि उनके मंत्रिमंडल में फिलहाल 10 मंत्री बनाए जाएंगे, जो आज शपथ ग्रहण करेंगे। इन 10 मंत्रियों में से पांच मालवा के साथ ही चार माझा और एक दोआबा से होंगे। 

इसमें एक महिला को भी मंत्री बनाया जाएगा। पंजाब में आम आदमी की जबरदस्‍त जीत के बाद भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में अकेले ही मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया था।

 

भगवंत मान के 10 मंत्रियों में पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष और दिड़बा से दूसरी बार विधायक बनने वाले हरपाल सिंह चीमा को भी इस सूची में स्थान दिया है। मंत्री बनने वालों में मलोट से विधायक और AAP से पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी डॉ. बलजीत कौर भी एकलौती महिला मंत्री के रूप में शपथ लेंगी हैं। हरभजन सिंह ईटीओ भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *