विदेश| युक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध का आज 24 वां दिन है। रूस ने युक्रेन के सभी इलाको को तहस नहस कर दिया है। वही कल रूस ने युक्रेन के खिलाफ आत्मघाती रुख अपनाते हुए पहली बार अपने नवीनतम किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला बोला है। रूस के रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार रूस ने यह मिशाइल युक्रेन के हथियार भंडारण को नष्ट करने के उद्देश्य से दागी है।
बता दें आज से पहले रूस ने कभी भी यह नहीं स्वीकार किया है कि उसने युक्रेन से युद्ध के दौरान बड़े हथियारों का उपयोग किया है। लेकिन पहली बार रूसी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने कहा कि यह पश्चिमी यूक्रेन में संघर्ष के दौरान किंजल हाइपरसोनिक हथियारों का पहला प्रयोग है।
बता दें आज सुबह युक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ शांति संवाद प्रस्ताव रखा है। वही अभी हाल ही में युक्रेन ने यह घोषणा की थी कि वह नाटो देश मे शामिल नहीं होगा। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के इस निर्णय से संभवतः रूस और युक्रेन के मध्य विवाद खत्म हो जाए लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
