नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, हार का है असर

admin
By admin
1 Min Read

Punjab| पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में काफी उथल पुथल देंखने को मिल रही है। अभी कल जहाँ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख अपना इस्तीफा सौंपा है।

जानकारी के लिए बता दे इन राज्यों में कांग्रेस की बेहद शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा है। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए एक ट्वीट किया और लिखा कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के मुताबिक मैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
https://twitter.com/sherryontopp/status/1503951025853526019?t=utVDFL2r-Kw4lIw-HtOh6g&s=19

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *