हिजाब पर स्वरा भास्कर ने याद किया द्रोपदी को , जमकर हुई ट्रोल

0
16

मनोरंजन| मशहूर बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। यह देश दुनिया के हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती है। अभी कल कर्नाटक हाई कोर्ट की ओर से हिजाब विवाद पर फैसला आया हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि हिजाब इस्लाम धर्म का हिस्सा नहीं है। कोर्ट के इस फैसले पर स्वरा भास्कर भड़क उठी है। उन्होंने एक ट्वीट कर हिजाब की तुलना द्रोपदी से की।

उन्होंने कहा, महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे.. और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे.. ऐसे ही आज याद आया।

 

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर स्वरा के इस ट्वीट पर लिखता है कि स्कूल जा रहें हैं या धार्मिक यात्रा पर। ये जबरदस्ती कर रहे हैं और दुर्भाग्य देखिए इस देश के तथाकथित फटेहाल दरबारी बुद्धिजीवी मोदी जलन या नफरत में इसको जायज ठहरा रहे हैं।