प्रिया-राम की रोमांटिक होली को खराब करने के लिए वेदिका की साजिश

0
11

सोनी टीवी का शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने हमें हमेशा से ही देखने का एक कारण दिया है। शो की कहानी में लगातार कुछ चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहा है जो इसे देखने पर मजबूर कर देता है।

इस बार  राम और प्रिया ने साथ में महाशिवरात्रि की पूजा की है। जहां नंदिनी और वेदिका की योजना बर्बाद हो जाती है।

राम और प्रिया अब साथ में होली के जश्न की तैयारी कर रहे हैं जो राम और प्रिया के जीवन में बहुत सारा ड्रामा लाएगा साथ ही शो में आपके लिए एक ट्विस्ट भी है। राम और प्रिया एक दूसरे को रंग लगाते हुए रोमांटिक अंदाज़ में नजर आएंगे। राम और प्रिया की रोमांटिक होली का इंतेज़ार सभी बड़ी बेसब्री के साथ कर रहें हैं।

वहीं दूसरी ओर नंदिनी, राम और प्रिया की होली के जश्न को बर्बाद करने के लिए कुछ बड़ा प्लान करेगी। बता दें कि नंदिनी प्रिया के परिवार को भी इस होली के फंक्शन में बुलाने वाली है।