आज से होगा 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क । कोरोना महामारी से बचाने के लिए देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च से कोरोना टीका लगाया जाएगा। साथ ही, अब 60 साल से अधिक के सभी बुजुर्ग एहतियाती खुराक लगवा सकेंगे। सरकार ने इसके लिए सह बीमारी का नियम हटा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, बच्चे सुरक्षित, तो देश सुरक्षित।

बच्चों को बायोलॉजिकल-ई, हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। यह देश की पहली स्वदेशी आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन है। यह इंट्रामस्क्यूलर टीका है।

28 दिन के अंतर पर दो डोज

कोर्बेवैक्स की दो खुराकें लगाई जाएंगी। दोनों खुराकों के बीच 28 दिन का अंतर होगा। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है। विशेषज्ञों ने इसे पूरी तरह सुरक्षित बताया है। इसमें एंटीबॉडी स्तर भी बहुत अधिक है।

बता दें कि देशभर में 15 साल या इससे अधिक उम्र के किशोरों का टीकाकरण अभियान चल रहा है। किशोरों की भारत बायोटेक की कोवाक्सिन लगाई जा रही है। नौ करोड़ किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *