क्या मोदी को है भाजपाई परिवरवादियों से नफरत?

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा की संसदीय बोर्ड की मीटिंग में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर से तंज कसा है। पीएम ने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसे भाजपा में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भाजपा की इस बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी समेत 5 राज्यों के चुनाव में पार्टी नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट न मिलने पर भी आलोचना की। पीएम नरेंद्र मोदी बोले कि यदि पार्टी की ओर से किसी की भी उम्मीदवारी को खारिज किया गया है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति, लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है। 

भाजपा की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल समेत तमाम पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इस मीटिंग की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी चीफ जेपी नड्डा को 4 राज्यों में जीत मिलने पर सम्मानित किया गया और फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने नेताओं की इस बैठक को संबोधित किया। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए इसमें कई नेताओं ने अपने परिजनों के लिए पार्टी से टिकट की मांग की थी। लेकिन नेतृत्व ने ज्यादा तक मांगो को अनसुना कर दिया।

बीजेपी के जानेमाने चेहरों में यूपी से रीता बहुगुणा ने अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की थी तो वहीं गोवा में भी भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने टिकट के लिए दावेदारी रखी थी। पर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें भी खारिज कर दिया। पीएम की यह टिप्पणी इसी ओर इशारा करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *