यहां सबसे पहले देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट

0
11

डेस्क। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी के आसपास रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर देख सकेंगे। 

बता दें कि पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड का 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुआ था। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के रिजल्ट को जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड ने सोमवार को टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, मार्क्स संकलन जैसे सभी कार्यों को निपटा लिया है। साथ ही टॉपर्स की कॉपियां पिछले सप्ताह ही री-चेक कर ली गई हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा में 16.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इतनी जल्दी रिजल्ट जारी कर के बोर्ड एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। 

ये भी जान लीजिए, आंसर-की प्रश्न पत्र में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की जारी की गई थी जिसपर आपत्ति जताने के लिए 6 मार्च तक का समय भी दिया गया था।

आपको बता दें कि सभी छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए; पासिंग ग्रेड प्राप्त करने होंगे। सभी छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। बिहार बोर्ड 12वीं के मूल्यांकन में पासिंग मार्क्स के लिए  प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों ही मार्क्स शामिल हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 अंक और  प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 नंबर लाने है।

ऐसे चेक करें अपना बोर्ड परिणाम-

 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर Inter Result पर क्लिक करें, रिजल्ट पेज खुलने पर मांगी गई डिटेल्स (रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरें और सब्मिट बटन पर टैप कर दें) और आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।