मिसाइल गिरने पर पाक भारत को करारा जवाब दे सकता था : इमरान खान

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भारत की मिसाईल गलती से पाकिस्तान में जा गिरी इसपर पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान अपने पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल के गिरने पर भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन हमने संयम दिखाया। 

बता दें कि बुधवार को बिना हथियार वाला भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। इस मिसाइल के लाहौर से 275 किलोमीटर दूर मियां चन्नू के पास एक कोल्ड स्टोर पर गिरने से पहले कई एयरलाइनों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया था। 

हालांकि इस मिसाइल के गिरने से पाकिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम भारतीय मिसाइल के मियां चन्नू में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम दिखाया और’ विपक्ष की ओर से संयुक्त रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान दोपहर को पंजाब के हफीजाबाद में रविवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे, यह बयान उन्होंने इसी दौरान दिया।

इमरान ने देश की रक्षा तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘हमें अपनी सेना और देश को मजबूत बनाना ही है।’ इससे पहले, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुर्घटनावश एक मिसाइल दागने के भारत के सरल स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है और उसने संयुक्त जांच की मांग भी रखी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *