डेस्क। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई; कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने 22 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर रविवार को गंभीर चर्चा की। इस बैठक का सियासी माहौल गर्म हो गया जब अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने इस्तीफे की बात कही।
CWC की इस बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों (सोनिया, राहुल और प्रियंका) इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
सोनिया गांधी यहां अपने अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी जिक्र किया, जिसने माहौल को गर्म करने में कोई कसर नही छोड़ी।
जाने सोनिया ने क्या कहा-
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बात पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधी ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी में अपने पद त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमने इसे रिजेक्ट कर दिया।
पार्टी की इस बैठक में राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
साथ ही इसमें ‘जी 23’ समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए।
