डेस्क । भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लोगों को होली के मौके पर बड़ी सहूलियत भरी खुशखबरी दी है। रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को इस सुविधा से काफी आराम मिलेगा। रेलवे कोविड-19 के दौरान बंद की गई कंबल और चद्दर सेवा को अब फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रियों के लिए कंबल और चद्दर AC Coach में दी जाने वाली सेवा (जो कोविड नियमों के तहत बंद की गई थी ) को शुरू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:बाइक और कार चालकों के लिए सरकार के नए नियम
बता दें कि COVID-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, सुरक्षा कारणों से इसपर बैन लगाया गया था। साथ ही 2020 में रेलवे सेवाएं ठप होने के बाद, यात्रियों को सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं थीं। लेकिन कोविड के कारण ही एसी बोगियों में दी जाने वाली कंबल और अन्य सेवाएं भी बंद कर दी गई थी।
अब भारतीय रेलवे की ओर से इस सेवा को फिर से जारी करने का ऐलान किया गया है। रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को दिए गए आदेश के अनुसार, यह सेवाएं तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। इससे लोगों को ट्रैन में दी जाने वाली चद्दर और कंबल फिर से प्रदान किये जाएंगे।
ये भी देखें:Indian Railway का मास्टर प्लान क्या है, जाने?
बता दें कि समान्य बोगियों में जनरल टिकट पर सफर करने की भी अनुमति दे दी गई है। यानी कि अब यात्री बिना रिजर्वेशन टिकट के रेल में सफर कर सकेंगे। हालाकि टिकट बुकिंग करने कराने के विकल्प को पूर्णता समाप्त नहीं किया गया है। इस नियम के अनुसार, अगर आप टिकट बुकिंग कराते है और कंफर्म नहीं भी रहती है तो भी आप सफर कर सकेंगे। साथ ही रेलवेज के खिड़की काउंटर से भी जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।
