16 को होगा पंजाब के नए सीएम का शपथ समाहरोह

0
12

पंजाब| पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। आप ने कांग्रेस को शिकस्त दी ओर जनता के समर्थन से सरकार बनाई है। जिसके बाद अब पंजाब में नई सरकार की नीतियां बनने लगी है। खबर है कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए भगवत मान 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। 

वही खबर यह भी है कि 13 मार्च को इनका रोड शो होगा।
जानकारी के लिए बता दें इस वक़्त केजरीवाल और भगवत मान दिल्ली में है। मान ने सीएम निवास पर जाकर केजरीवाल से मुलाकात की दोनो की मुलाकात के वक़्त डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व आप नेता राघव चड्डा मौजूद थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवत मान को गले लगाया। 
वही अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए। मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे।