राष्ट्रीयदिल्ली के 6 अस्पतालों में कोरोना विस्फोट, 750 डाॅक्टर, नर्स और अन्य...

दिल्ली के 6 अस्पतालों में कोरोना विस्फोट, 750 डाॅक्टर, नर्स और अन्य स्टाप कोरोना संक्रमित

Delhi Corona Cases: दिल्ली के 6 प्रमुख अस्पतालों में कम से कम 750 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स कोरोना से संक्रमित हैं. हालांकि इनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण हैं, जिसके बाद सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया हैं. एक साथ इतने मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से कामकाज प्रभावित हुआ है.स्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी को बंद करना पड़ा है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमें लगभग 350 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं. 

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमें लगभग 350 रेजिडेंट डॉक्टर इस समय आइसोलेशन में हैं. अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि ये सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टर हैं. कुछ फैकल्टी मेंबर्स और कई नर्स और पैरामेडिक्स भी कोविड पॉजिटिव हैं.

एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर और एक वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर ने इस संख्या की पुष्टि की है. वहीं, एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि कई लोगो कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं. कई लोग ऐसे भी हैं जो डायरेक्टर ऑफिस में कार्यरत हैं वो भी कोरोना संक्रमित हैं. लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहींं है, बीमारी इस बार पिछली बार की तरह गंभीर नहीं है. हमने मेडिकल सेवाओं को, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी सपोर्ट को और बेहतर किया है, जिससे कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके.

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एम्स में 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 400 से अधिक हो गई है. वहीं लोक नायक अस्पताल को मुख्य रूप से ओमिक्रॉन (Omicron) के लिए तैयार किया गया है. यहां भी 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी यहां आइसोलेशन में हैं. अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि अनेस्थिसिया डिपार्टमेंट में 2-3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं. ये लोग कोरोना के मरीजों की देखरेख में लगे थे. एक तिहाई लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं.

अस्पताल में आउट पेशेंट क्लीनिक को नए मरीजों के लिए बंद कर दिया गया है. पुराने मरीजों को भी प्रति विभाग लगभग 50 से 100 तक सीमित कर दिया गया है. केवल आपातकालीन सर्जरी निर्धारित की जा रही हैं. सफदरजंग अस्पताल में फिलहाल करीब 200 रेजिडेंट डॉक्टर पॉजिटिव हैं.जिनमें हल्के लक्षण हैं उन्हें सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा.

केंद्र सरकार द्वारा संचालित आरएमएल अस्पताल में कम से कम 90 डॉक्टर आइसोलेशन में हैं. अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा, ‘जो लोग पॉजिटिव नहीं हैं, वे अधिक शिफ्ट में काम कर रहे हैं, जिससे सेवाएं बाधित न हों,’ वहीं लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े दो अस्पतालों में करीब 100 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं. बताया जा रहा है कि लेडी हार्डिंग और आरएमएल दोनों में नियमित सर्जरी को रोका जा सकता है. गुरु तेग बहादुर अस्पताल में, 175 स्टाफ सदस्यों में वर्तमान में कोविड है, जिनमें से 125 डॉक्टर हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories