राष्ट्रीयपेंट व्यापारियों की पार्टी में देह व्यापार, अश्लील डांस, पुलिस ने मारा...

पेंट व्यापारियों की पार्टी में देह व्यापार, अश्लील डांस, पुलिस ने मारा छापा

ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी की तरफ से पेंट दुकानदारों के लिए आयोजित नववर्ष पार्टी में अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब, 1.30 लाख रुपये, म्यूजिक सिस्टम और आठ वाहन आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से 31 पुरुष व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को सिग्मा-1 सेक्टर के पर्ल नेस्ट ओयो होटल से लाया गया है। वहां पर एक बड़े आयोजन के लिए अन्य साथियों को भी बुलाया गया है। यहां होटल के मैनेजर बागपत के रोहित शिशोदिया और होटल संचालक गाजियाबाद के निशांत चैहान ने अमित कुमार मित्तल के माध्यम से लड़कियों को बुलाया था। 

दोनों होटलों के संचालक व महिलाओं में एक नेपाल निवासी युवती और इवेंट मैनेजर शामिल है। पुलिस के मुताबिक, रात लगभग साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि नटों की मढ़ैया के पास नए खुले ओयो होटल स्वीट्स रेजीडेंसी में अश्लील डांस और देह व्यापार चल रहा है। 

पुलिस ने मौके से होटल संचालक दनकौर के बागपुर निवासी अनुज, दो लड़कियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पर्ल नेस्ट के बेसमेंट में छापा मारा तो यहां शराब परोस जा रही थी और अश्लील डांस चल रहा है। पुलिस ने यहां से होटल संचालक समेत 28 पुरुषों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामग्री आदि बरामद कर ली। 

पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है।आरोपियों को छुड़वाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। इसके अलावा कई लोगों को थाने पर जमावड़ा लग गया। इनमें रबूपुरा, दनकौर, ककोड़ आदि कस्बों व पड़ोसी जिले के लोग शामिल थे।

पकड़े गए कई आरोपी पेंट की दुकान चलाते हैं। उन्हें एक कंपनी ने नववर्ष की पार्टी दी थी। मौके पर बोर्ड आदि भी लगे थे। सिग्मा सेक्टर के होटल में जांच के लिए पहले दो पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी के भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न लड़कियां नाचती दिखीं। लड़कियों पर लोग नोट उड़ा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।
 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में इन दिनों बड़ी तादाद में रिहायशी सेक्टरों में बेरोकटोक होटल चल रहे हैं। इनमें लोगों को रुकवाने की आड़ में कई बार गलत काम होते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से रिहायशी सेक्टरों में होटल चल रहे हैं।
 
 पकड़े गए लोगों के करीबियों से जानकारी मिली है कि कंपनी के प्रतिनिधियों के कहने पर पहले पार्टी का आयोजन मसूरी में होना था, लेकिन सर्दी बढ़ने और बारिश होने से ग्रेनो में ही पार्टी की गई।
 
पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार, अमित कुमार, निशांत, अभिषेक, रोहित, संदीप, अमित, वरुण ऐरन, लवेश, विपुल सेठी, सुंदर, राजो, शुभम, निखिल, प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, भरत तायल, लोकेश, आशिफ, सचिन, गौरव गोयल, सिया खान, मनोज, संजय कुमार, शैलेंद्र शर्मा, सुशांत शर्मा, मोहित, मनोज, सौरव, मोहित, शंकर आदि को गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories