बिजनेसयुवा कांग्रेस कुरुद कल करेगी विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन

युवा कांग्रेस कुरुद कल करेगी विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन

डिलेश्वर प्रसाद साहू

धमतरी – कल गुरुवार को 11 बजे कांग्रेस भवन कुरूद में कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई है।जिसमें धमतरी जिला युकां प्रभारी आशीष द्विवेदी ,सहप्रभारी पवन तिवारी एवं आकाश दीक्षित जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार मरकाम बैठक में शामिल होंगे ।युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने सभी युकां ब्लाक अध्यक्ष गण तथा विधानसभा पदाधिकारी,कार्यकर्तागण सहित सभी साथियों को इस मासिक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने की अपील करते हुए बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एवं पिछले कार्यों की समीक्षा कर आगामी रूप रेखा तैयार की जाएगी साथ ही सक्रिय युवा साथियों को संघटन में आगे लाया जाएगा। 

बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी एवं भाजपा पार्टी के द्वारा  अमर्यादित थूक वाले बयान के विरोध में स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी एवं स्थानीय भाजपा विधायक के नाम पान और थूकदान प्रदान कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं मोदी सरकार के द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई ,रसोई गैस, CNG और प्राकृतिक गैसों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग करके चाय की केटली भी भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories