राष्ट्रीयPM नरेंद्र मोदी दिवाली पर दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या...

PM नरेंद्र मोदी दिवाली पर दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या जा सकते हैं

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), दीपावली (Dipawali 2021) में अयोध्या (Ayodhya) जा सकते हैं. माना जा रहा है कि वह हर साल आयोजित होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav 2021) के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है. News18 संवाददाता अजीत सिंह ने बताया कि पीएम के अयोध्या दौरे में कुछ और कार्यक्रम होंगे. संभवतः पीएम, दीपोत्सव के दिन ही अयोध्या में रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के काबीना मंत्री शामिल होंगे.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पीएम के अयोध्या पहुंचने की तारीख क्या है. इस बार दीपावली 4 नवंबर को है और दीपोत्सव का कार्यक्रम धनतेरस से यानी 2 नवंबर को शुरू होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम, धनतेरस के दिन ही अयोध्या आएंगे.

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार अयोध्या को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट्स लेती रहती हैं. विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर देखें तो अयोध्या इस वक्त राजनीतिक दलों के एजेंडे में है. एक ओर जहां बसपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन वहीं से शुरू किया तो ओवैसी भी अयोध्या गए थे. राजा भैया ने भी अयोध्या से शुरुआत की और बीजेपी भी बड़ा प्लान बना रही है. बीते साल 5 अगस्त को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास भी किया था.

इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार

साल 2017 की मार्च में यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद दीपोत्सव की परंपरा शुरू हुई. हर साल दीपावली के दो दिन पहले यानी धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होती है. हाल ही में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया था कि इस बार दीपोत्सव में 7 लाख 50 हजार दीपक प्रज्वलित होंगे. एक बार फिर अवध विश्वविद्यालय के 7500 वालंटियर साढ़े सात लाख दीपक जलाकर के अपना ही कीर्तिमान दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेंगे.

इस आयोजन में अयोध्या के जितने भी ऐतिहासिक कुंड और पौराणिक बिल्डिंग हैं, उन पर भी दीपक प्रज्वलित किया जाएगा. गौरतलब है कि अयोध्या में यह पांचवा दीपोत्सव होगा.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories