बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सितारों में से हैं. अपने करियर में रणदीप ने हर तरह के किरदार निभाए हैं और एक वक्त वो भी था जब वह सनी लियोनी के साथ फिल्म जिस्म-2 में नजर आए थे. फिल्म के लिए रणदीप ने कई सुपर बोल्ड सीन दिए थे और अब उन्होंने फिल्म की एनिवर्सरी पर उस वक्त को याद किया है.
3 अगस्त साल 2012 को रिलीज हुई इस फिल्म को आज 9 साल हो चुके हैं. रणदीप हुड्डा ने आज से 9 साल पहले इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ काम किया था और इस फिल्म में उन्होंने कई ऐसे सीन दिए जिन्हें देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं. रणदीप ने फिल्म की एनिवर्सरी पर सनी लियोनी के साथ अपनी एक सुपर बोल्ड फोटो शेयर की है.
फोटो में सनी लियोनी पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. खुले बालों में सनी लियोनी काफी हॉट लग रही हैं और रणदीप हुड्डा भी इस तस्वीर में काफी सेंसेश्नल लग रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘9 सावन पहले… जिस्म-2’. कुछ ही घंटों में इस तस्वीर को लाखों की तादात में लोगों ने लाइक और शेयर किया है.
जहां तक कॉमेंट सेक्शन की बात है तो रणदीप (Randeep Hooda) के कई हरियाणवी फैंस ने इस पर हंसने वाले इमोजी बनाकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘डट जा मानस. कुछ नी धरा इन बातां में.’ रणदीप के एक अन्य फैन ने भी हरियाणवी में कॉमेंट किया, ‘बचपन का प्यार देख कर जाना’. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ये क्या कर दिया. जिस्म तुम्हारा है. आग उधर लगी है.’
