Spa Center को लेकर नई गाइडलाइस जारी, अब सेक्स रैकेट पर लगेगी लगाम

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालिवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में Spa Center  में अपोजिट जेंडर  वाले से मालिश कराने पर पाबंदी लगाने के दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है. मालीवाल ने उम्मीद जताई है कि यह कदम सेक्स रैकेट पर लगाम लगाने में मदद करेगा. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में यौन शोषण   व मानव तस्करी   को रोकने के लिए Spa Center और मालिश सेंटर के संचालन के लिए नए सख्त दिशानिर्देशों को मंजूरी दी थी. जिसमें अपोजिट जेंडर के व्यक्ति से मालिश कराने पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान भी शामिल है.

दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘स्पा और मसाज सेंटरों में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मसाज कराने की अनुमति नहीं होगी. पुरुषों की मालिश के लिए पुरुष और महिलाओं की मालिश के लिए महिला का प्रावधान किया जाएगा.’ स्पा और मसाज केन्द्रों को नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.

दिशा-निर्देशों के तहत इन्हें Health Business का लाइसेंस प्राप्त करने के लिये ‘अपने परिसरों में किसी भी तरह की यौन गतिविधियों’ और 18 साल से कम उम्र के लोगों को काम पर रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगानी होगी.   

मालिवाल ने ट्वीट किया, ‘हमने दिल्ली के कई मसाज पार्लरों  का औचक निरीक्षण कर सेक्स रैकेट  का पर्दाफाश किया और सरकार को सिफारिशें सौंपीं. दिल्ली में अपोजिट जेंडर के व्यक्ति से मसाज कराने पर प्रतिबंध लगाने के लिये मैं दिल्ली सरकार की आभारी हूं. इससे इस समस्या पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.’

दिल्ली सरकार @ArvindKejriwal जी ने स्पा को लेकर नई गाइडलाइसं जारी कि डीसीडब्लू कि अध्यक्षा @SwatiJaiHind ने पिछले वर्ष कई Spa Center पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था
इस दौरान स्वाति जी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली थीं स्वाति जी ने सरकार को धन्यवाद दिया।  

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *