राष्ट्रीयबारिश-बाढ़ से हिमाचल-उत्तराखंड में भारी तबाही मची है, कई जगह पर लैंडस्लाइड हुआ

बारिश-बाढ़ से हिमाचल-उत्तराखंड में भारी तबाही मची है, कई जगह पर लैंडस्लाइड हुआ

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) और बादल फटने (Cloud Burst) की घटनाओं के कारण ज़बरदस्त तबाही हो रही है. सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड के इलाके हैं, जहां पर कई जगह पर लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ है. इसकी वजह से जगह-जगह लंबा जाम लगा है और यहां पर आए टूरिस्ट फंस गए हैं. 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सोमवार से ही आसमान से तबाही बरस रही है. बादल फटने से आए फ्लैश फ्लड को करीब 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन बर्बादी और तबाही की कहानियां अभी भी सामने आ रही हैं. धर्मशाला (Dharmshala) के पास बोह गांव में मलबे की चपेट में कुछ घर आ गए थे, यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

यहां से अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं. धर्मशाला के पास गज्ज खड्ड में पानी किसी बड़ी नदी की तरह बह रहा है, पानी में उफान ऐसा कि जो सामने आए बह जाए. यहां धर्मशाला के गग्गल एयरपोर्ट के पास से गुजरने वाला मंडी-पठानकोट हाईवे (Mandi-Pathankot Highway) की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है. यहां मेन हाईवे के अलावा अन्य करीब 184 से अधिक लिंक रोड भी लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गई हैं. 

फ्लैश फ्लड से गज्ज खड्ड में आए उफान ने हाईवे पर भारी तबाही मचाई है. हाईवे का बड़ा हिस्सा कट चुका है, सड़कों पर पानी है. लोग बेबसी में बर्बादी का मंजर देख रहे हैं. सड़क कटने और फ्लैश फ्लड का मलबा आने से हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है. 

कांगड़ा में बचाए गए पांच लोग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले में भारी बारिश के बाद आए सैलाब के कारण फंसे पांच ग्रामीणों को बचा लिया गया है. एक सुदूरवर्ती गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भीषण भूस्खलन से कई घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक व्यक्ति की मौत हो गई, नौ लोग अब भी लापता हैं.

राहत-बचाव करने वाली एजेंसियों को शंका है कि लापता नौ लोग या तो शाहपुर अनुमंडल के बोह पंचायत के सबसे बुरी तरह प्रभावित रूलहर गांव के एक बड़े इलाके में फैले कीचड़ के ढेर में फंसे हो सकते हैं या फिर वह बाढ़ के पानी में बह गए होंगे.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाद में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षेत्र के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए.

आपको बता दें कि यहां के मौसम ब्यूरो ने अगले 24 घंटों में कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories