Payal Rohtagi हुईं Arrest, पायल पर लगे ये गंभीर आरोप

admin
By admin
2 Min Read

नई दिल्ली: एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) को लेकर हाल ही में हैरान करने वाली खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पायल अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अब अपने ऐसे ही एक विवादित बयान के कारण वह बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं.

बता दें कि पायल पर सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. अब इसी के चलते चेयरमैन ने एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. पायल पर आरोप है कि वह 20 जून को चल रही सोसायटी मीटिंग में जबरदस्ती घुस आईं.

कहा जा रहा है कि वह इस सोसायटी की सदस्य भी नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने चैयरमैन और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौच की और खूब झगड़ा भी किया.सिर्फ यही नहीं, पायल ने सोसायटी में खेलने वाले बच्चों को लेकर भी वहां के लोगों से काफी झगड़ा किया. अब पायल की यह हरकत उन्हें काफी भारी पड़ती दिख रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में भी पायल को गिरफ्तार किया गया था. उस समय उन्होंने अपने एक वीडियो में गांधी और नेहरू परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थी. इस मामले में पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *