प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने आसल परगना तहसील अमेठी के युवाओं की मांगों को सुनने से किये इंकार

admin
By admin
2 Min Read

राम  कैलाश पटेल की रिपोर्ट

खबर अमेठी जिले के ब्लाक भादर के रामगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा गाजीपुर की है जहाँ आज  प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने आसल परगना तहसील अमेठी के युवाओं की मांगों को सुनने से किये इंकार  जबकि युवाओं ने खेल के मैदान को लेकर मंत्री की घेराबंदी की। लेकिन पुलिस ने युवाओं को मंत्री से बात करने नही दिया युवाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर पानी मे भीग कर प्रर्दशन कर रहे थे युवाओं ने मंत्री के रवैये को तानाशाही करार दिया। और लोकतंत्र में इस तरह की रवैये को खतरनाक बताया जब कि महेन्द सिंह का कहना है कि गाजीपुर की इस जमीन गाटा 715 को 2005 में खेल का मैदान दर्ज कराया गया था इस मैदान से लगभग 150 बच्चे तैयार होकर फोर्स में देश की सेवा कर रहे है हर साल यहाँ दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है पूरे प्रदेश की टीम यहाँ हिस्सा लेती है 
विकासखंड भादर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर के पीछे श्री दूल्हाराय बाबा मैदान को अब वर्तमान मे मॉडल थाना रामगंज के रूप में दर्ज कर लिया गया है  आज बारिश में युवा भीगकर मंत्री के सामने रख रहे थे बात लेकिन मंत्री ने किया इनकार 
युवाओं के हाथ में तख्तियां थी जिसमें स्लोगन लिखा था कि “माडल थाना नहीं माडल मैदान चाहिए” “सेना के जवान भादर की शान, खेल का मैदान भादर के नाम”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *