राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
खबर अमेठी जिले के ब्लाक भादर के रामगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा गाजीपुर की है जहाँ आज प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने आसल परगना तहसील अमेठी के युवाओं की मांगों को सुनने से किये इंकार जबकि युवाओं ने खेल के मैदान को लेकर मंत्री की घेराबंदी की। लेकिन पुलिस ने युवाओं को मंत्री से बात करने नही दिया युवाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर पानी मे भीग कर प्रर्दशन कर रहे थे युवाओं ने मंत्री के रवैये को तानाशाही करार दिया। और लोकतंत्र में इस तरह की रवैये को खतरनाक बताया जब कि महेन्द सिंह का कहना है कि गाजीपुर की इस जमीन गाटा 715 को 2005 में खेल का मैदान दर्ज कराया गया था इस मैदान से लगभग 150 बच्चे तैयार होकर फोर्स में देश की सेवा कर रहे है हर साल यहाँ दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है पूरे प्रदेश की टीम यहाँ हिस्सा लेती है
विकासखंड भादर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर के पीछे श्री दूल्हाराय बाबा मैदान को अब वर्तमान मे मॉडल थाना रामगंज के रूप में दर्ज कर लिया गया है आज बारिश में युवा भीगकर मंत्री के सामने रख रहे थे बात लेकिन मंत्री ने किया इनकार
युवाओं के हाथ में तख्तियां थी जिसमें स्लोगन लिखा था कि “माडल थाना नहीं माडल मैदान चाहिए” “सेना के जवान भादर की शान, खेल का मैदान भादर के नाम”
