स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कसडोल में प्रथम सत्र के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से

admin
By admin
1 Min Read

रेशम वर्मा कि रिपोर्ट 

कसडोल । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कसडोल में प्रथम सत्र के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से होगी । चयन समिति की बैठक 24 जून को अपरान्ह 2 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुरू घांसीदास उ मा वि कसडोल में होगी । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य बी एस पैकरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रथम सत्र की प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के स्वीकृत सीट से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं इसलिए प्रवेश के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई जाएगी । प्रवेश प्रक्रिया 24 जून को विकास खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में सम्पन्न की जाएगी । समिति में एस डी एम , विकास खण्ड शिक्षा – धिकारी , बी आर सी सी , प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल , सी एम ओ नगर पंचायत कसडोल एवं सी ई ओ जनपद पंचायत कसडोल शामिल हैं ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *