रिपोर्ट अभिमन्यु शुक्ला जिला ब्यूरो औरैया
दिबियापुर/औरैया की सब्जी मंडी की गली में दुकानदार वह राहगीरों का सबसे ज्यादा आना जाना होता है, वहीं विद्युत के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। यदि कोई बालक भी गली से गुजरता है, तो वह भी इसकी चपेट मे आ सकता हैं। गली में सड़क से लगभग चार फुट ऊंचाई से यह तार गुजर रहे हैं।रात में यह दिक्कत और भी बढ़ जाती हैं। बच्चों को गली में छोड़ने के लिए उनके अभिभावक स्वयं आते हैं। सिर से छूते हुए झूलते यह तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। विद्युत पोल न होने से कारण यहां तार झूल रहे हैं।इसे एसडीओ की लापरवाही कहा जाये,या जानबूझ कर इस समस्या को पेंडिंग में डाल रखा है। जानबूझ कर ककराही बाजार की कटौती क्यों की जाती है?मुश्किल से 12 घंटे लाइट मिलती है। इन एसडीओ की लापरवाही के कारण ककराही बाजार के लोगों का दिन रात का चैन-सुकून छीन लिया है। जीना मुश्किल कर दिया है। बिना आदेश के ककराही बाजार की कटौती करवाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त कई अन्य बस्तियों में विद्युत पोल न होने के कारण झूल रहे हैैं। लोग इन तारों को बॉक्स ना होने से कटिया कनेक्शन कर लेते हैं और वहीं पर बार-बार फॉल्ट होता रहता है। नगर वासियों को निकलने पर जब भी फॉल्टहोता है तब कोई ना कोई नुकसान जरूर होता है। विद्युत विभाग के अधिकारी बिल्कुल लापरवाह हैं, जब तक कि कोई हादसा ना हो जाए आप देख सकते हैं, विद्युत विभाग किस तरीके से लापरवाही पर लापरवाही करते जा रहा है, किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा, सब्जी मंडी गली थाने के पीछे सहित अन्य कई बस्तियों में भी विद्युत के तार झूल रहे हैं।इन तारों से हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। कई बार तो वाहनों के आने से यह तार टूट जाते हैं, जिससे लोगों के मकानों की बिजली गुल जाती हैं। तारों के बार बार टूटने से नई केबल डलवाने में उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ती हैं। यदि विद्युत विभाग इन बस्तियों में विद्युत पोल लगाकर तारों को ऊंचा करवा दें तो हादसों की आशंका नहीं रहेगी।
