उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
लखनऊ- लखनऊ में यूपी पीसीएफ बिल्डिंग के परिसर में मृतक आश्रित के लिए युवक दे रहे हैं धरना नहीं मिल पा रही है नौकरी। प्रशासनिक अधिकारी ना तो ही लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं न ही उन्हें किसी प्रकार का आश्वासन दिया जा रहा है जिसके चलते वह अपने घर का गुजारा कर सके। लोगों का धरना 7 दिन से चल रहा है इन लोगो ने इसके सूचना विधान परिषद के सदस्य बाला प्रसाद, पीसीएफ सचिव , तथा मुख्यमंत्री तक सूचना प्रसारित करने के बावजूद भी कोई निदान न मिल रहा है। सुवाई न होने के चलते लोग धरना देने पर हुए मजबूर। लोगो ने बताया कि धरना से पहले आलोक दीक्षित से बात हुए वो बोले की 3 माह का वक्त दे। 3 माह होने पर भी नही हुईं सुनवाई जिसके चलते धरने के लिए मजबूर हुए।
