विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा उपलब्ध कराए गए 2 हजार एन-95 मास्क
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर बचाव एवं रोकथाम हेतु विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जनपद अमेठी में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु 2 हजार एन-95 मास्क उपलब्ध कराए गए। आपदा के दौरान इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
