[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी व्यक्ति कराएं अपना टीकाकरण
राष्ट्रीय

18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी व्यक्ति कराएं अपना टीकाकरण

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

*अमेठी 09 जून 2021,* जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह ने  आज संयुक्त रूप से सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैम्पलिंग, प्रभारी स्टोर, प्रभारी टीकाकरण, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों तथा टीम-9 के अधिकारियों के साथ कोविड-19 व उसके टीकाकरण के संबंध में चल रही समस्त कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की ऊपर के आयु वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली तथा लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य किया जाए तथा कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाए। जिलाधिकारी ने कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के साथ-साथ बाहर से आने वाले समस्त व्यक्तियों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने को कहा। इसके साथ में जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, दवाएं, डॉक्टर/पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा राउंड, बिस्तार एवं चादर बदलने की व्यवस्था, हॉस्पिटल परिसर के अंदर एवं बाहर नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों तथा होम आइसोलेट में रह रहे लोगों से लगातार फीडबैक लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए साथ ही कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगातार फागिंग, सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई आदि कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अमेठी के 17431 श्रमिकों के खाते में प्रति श्रमिक रु 1000 की दर से 17431000 की धनराशि आनलाइन किया हस्तांतरित
Next Article विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा उपलब्ध कराए गए 2 हजार एन-95 मास्क

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?